चूरू। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को अष्ठम पोषण पखवाड़े का शुभारम्भ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के वार्ड 06 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र से जनसमुदाय की सहभागिता में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली का शुभारम्भ सीडीपीओ सीमा गहलोत व सीडीपीओ चन्द्रकला शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान रंगोली, नोट आदि बनाकर जंक फूड न खाने की शपथ दिलाई गई। आईसीडीएस डीडी डॉ. नरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि अष्ठम पोषण पखवाड़ा 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा, जिसमें सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक जयकौर चौधरी, शीतल बत्रा, ज्योति वर्मा, सुनिता कस्वां, संजू कंवर, सुदेश कंवर, शशिकला शर्मा, सुमन मीणा, रेखा कंवर सहित अनेक कार्यकर्ता व जनसमुदाय उपस्थित थे।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू













