10वीं-12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 92 विद्यार्थियों का तिलक, साफा व सम्मान; 11 सुसज्जित रथों के साथ निकाली गई आकर्षक शोभायात्रा
चूरू। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी बाल विहार विद्यालय परिसर स्थित बच्छावत ब्लॉक के हॉल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोह में अंग्रेजी माध्यम के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 44 विद्यार्थियों एवं 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 82 विद्यार्थियों के साथ ही हिन्दी माध्यम के 11 विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य प्रेमसिंह राठौड़, हिन्दी माध्यम प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद जांगिड़, विद्यालय कार्यकारिणी समिति सदस्य अजय शर्मा, रविन्द्र सिंह शेखावत एवं लेखाकार सुरेश शर्मा द्वारा तिलक कर साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।विद्यालय प्रधानाचार्य प्रेमसिंह राठौड़ ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुल 92 विद्यार्थियों के सम्मान के लिए इस आयोजन का आयोजन किया गया।सम्मान समारोह के बाद विद्यार्थियों के लिए भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में 11 सुसज्जित रथों एवं लगभग 15 वाहनों में विद्यार्थियों को बैठाकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। यह रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर गढ़, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन एवं धर्मस्तूप होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई।रैली के दौरान अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार आमिर बियानी के निर्देशन में आर. भारत ब्रास बैंड, सरदारशहर के दल द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।प्रधानाचार्य राठौड़ ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा तहसील स्तर पर जारी कक्षा 12वीं वाणिज्य वर्ग के श्रेष्ठ 11 विद्यार्थियों की सूची में से 10 विद्यार्थी इसी विद्यालय के हैं, जो विद्यालय की गुणवत्ता का प्रमाण है।विद्यालय न्यास के मुख्य न्यासी बसंत पारख, प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. सूरजमल सुराणा एवं सचिव आनंद जी बालाण सहित अन्य न्यासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी।इस अवसर पर जगदीश प्रसाद धुओं, विजय शर्मा, घनश्याम शर्मा, भवानी सिंह, इंतजार अली, आदिल खान, सुनील शर्मा, महेश शर्मा, रचना कोठारी, कल्पना जांगिड़, ज्योति मेड़तिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि













