झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्वर्णकार समाज सेवा समिति के चुनाव 12 अप्रेल को दोपहर 2 बजे नेपालियों के मंदिर प्रांगण में आयोजित किए जाएंगे। समिति सचिव विश्वनाथ सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव अधिकारी दिनेश नारनोली के मार्गदर्शन में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद का चयन किया जाएगा। इन पदों का चुनाव समिति के सदस्य करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो मतदान की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उसी समय निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद नए अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। समिति की ओर से समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि














