कंप्यूटर व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से युवाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का अवसर
चूरू। स्थानीय नगर श्री सभागार में निलयम वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कंप्यूटर व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के 50 छात्र-छात्राओं को शनिवार शाम एक कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. महेंद्र खारड़िया थे। वहीं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. तमन्ना शर्मा थी। कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतिष्ठा राव ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों व उद्देश्यों की जानकारी दी। सरला राव, लक्ष्मण सिंह व विजय इसरानी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि सरकारी नौकरियां सीमित हैं, ऐसे में इस प्रकार के प्रशिक्षण युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र खारड़िया ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, सफल होने के लिए निरंतर मेहनत की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर डॉ. आशीष शर्मा, लक्ष्मी कोठारी, शिव भगवान बजाज, धर्मवीर जाखड़, संदीप जांगिड़, श्याम सुंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन व प्रशिक्षक उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष कबीर सिहाग ने विडियो कॉल के माध्यम से सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश सोनी ने किया।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि













