चूरू में जाट महासभा की प्रेस वार्ता, चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी के खिलाफ रोष

0
49

रामावतार पलसानिया के बयान की निंदा, एफआईआर दर्ज कराने का लिया निर्णय

चूरू। स्थानीय भालेरी रोड़ स्थित राजस्थान जाट महासभा कार्यालय में राजस्थान जाट महासभा जिला इकाई चूरू की ओर से अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक रामावतार पलसानिया द्वारा किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पलसानिया के बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया तथा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामरतन सिहाग ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सर्वहारा वर्ग के नेता थे और गांधीवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। वे जातिवाद पर हमेशा कड़ा प्रहार करते थे तथा जातियता को समूल नष्ट करने के लिए दशकों पूर्व अंर्तरजातीय विवाह पर जोर दिया। महासभा के जिलाध्यक्ष रणवीर कस्वां ने कहा कि रामावतार पलसानिया का बयान राजनीति से प्रेरित होने वाला है, जो निंदनीय है। चौधरी चरण सिंह ग्रामीण भारत के विकास पुरुष थे। उनके खिलाफ अमर्यादित बयान करना हमारा दुर्भाग्य है। महासभा के बीकानेर संभाग अध्यक्ष हरफूल सिंह भांभू ने बताया कि रामावतार पलसानिया एक समाज का पदाधिकारी न होकर एक व्यक्ति विशेष के प्रति अपनी श्रद्धा गिरवी रखकर बयान देते नजर आ रहे हैं। पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष राजेश तेतरवाल, गंगाराम कड़वासरा, महासचिव रामलाल सारण, कोषाध्यक्ष धर्मपाल सारण, तहसील अध्यक्ष रामनिवास भांभू, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामावतार भांबू, प्रकाश लांबा, सत्य प्रकाश बेनीवाल सहित जाट महासभा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here