सराफ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजन, बच्चों की हैंडराइटिंग व शुद्धता पर विशेष फोकस
चूरू। स्थानीय भास्कर भवन में सराफ फाउंडेशन की ओर से संचालित गीता क्लासेज के बच्चों में रविवार को गीता पढ़ने के साथ-साथ गीता लिखने में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघानिया ने बताया कि हमारे द्वारा प्रत्येक बच्चें पर फोकस किया जा रहा है। बच्चों की हैंड़ राइटिंग और शुद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्याम भोजक, संजय सिंघानिया, हर्षित सोनी, दिव्या शर्मा, दिव्या भाटी व पूनम शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान नियमित अध्ययन के साथ-साथ बच्चों को जीवन जीने के जरूरी नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वंदना, कृतिका, कोमल, अंकिता, युधिष्ठिर, रिद्धिमा, मनस्वी, निहारिका, दामिनी, दिव्यम, वंशिका, हिमांशु, ईशा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहित सिंघानिया ने किया।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि













