साइबर सुरक्षा को लेकर हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

0
36
Screenshot

चूरू। इ एल पी कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर सुरक्षा को लेकर हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं प्रमाण पत्र किए गए वितरित स्थानीय राजकीय जालान महाविद्यालय रतनगढ़ में, राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत इ एल पी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नो वेस्ट वाटर डे के इन्नोवेटर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सुशील त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के समर्पित स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिन्हें साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गई। डॉ त्यागी ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना राजस्थान के, रीजनल डायरेक्टर एस पी भटनागर थे उन्होंने बड़े सार्थक तरीके से स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए उनकी भूमिका से अवगत कराया। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सुबोध जैन पीजी कॉलेज जयपुर के डॉ विशाल गौतम कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना थे, उन्होंने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों से सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर सहभागिता का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना राजस्थान के सौरभ शुक्ला थे, जिन्होंने स्वयंसेवकों को तकनीकी रूप से साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष गंगाजल से दीप प्रज्वलन कर हुई, त्पश्चात मां सरस्वती की स्वयंसेवकों ने वंदना की।नो वेस्ट वाटर डे के इन्नोवेटर डॉ त्यागी ने महाविद्यालय में जल संरक्षण की दिशा में वर्ष 2019 से चलाए जा रहे मिशन के बारे में विस्तार से अतिथियों को अवगत कराया तथा साथ ही अतिथियों से भी उनके कार्यालय में जल बचाओ की अपेक्षा एवं निवेदन किया तथा साथ ही सभी अतिथियों ने जल संरक्षण की शपथ पर हस्ताक्षर भी किए । अतिथियों का राष्ट्रीय सेवा योजना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा का अपर्णा पहनाकर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का बैज लगाकर, श्रीफल प्रदान कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय में स्वयं की ओर से स्थापित विवेकानंद केंद्र की ओर से डॉक्टर त्यागी ने अतिथियों को विवेकानंद की पुस्तक एवं राजस्थान समाजशास्त्र परिषद के जर्नल की प्रति भी भेंट की, विदित हो कि वर्तमान में डॉ त्यागी राजस्थान समाजशास्त्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। प्रशिक्षण के उपरांत स्वयंसेवकों को रीजनल डायरेक्टर की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए गए, साइबर सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई तथा वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद बढ़ती हुई गर्मी में, बेजुबा परिंदों के लिए परिंडे बांधे गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर के सी जोशी ने की, उन्होंने अपने संबोधन में राजस्थान प्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना के रीजनल डायरेक्टर की उपस्थिति पर बहुत आभार जताया तथा कहा कि यह महाविद्यालय को बहुत गौरवान्वित करने वाला पल है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो कल्याण सिंह चारण भी अति विशिष्ट अतिथि की भूमिका में विराजमान थे, उन्होंने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा, कि इस महाविद्यालय में निरंतर इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन राजस्थान के पटल पर इस महाविद्यालय को अलग पहचान दिलाते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा रेखा शर्मा ने स्वयं सेवकों को माय भारत की विस्तार से जानकारी दी तथा सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान भारी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि को कार्यक्रम अधिकारियों डॉक्टर सुशील त्यागी एवं डॉक्टर रेखा शर्मा ने भारतीय सभ्यता संस्कृति एवं परंपरा के परिचायक के रूप में कामधेनु मोमेंटो भेंट किया।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here