पिता के साये के बिना भी मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता, विद्यालय में हुआ सम्मान
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्शा पुत्री मोहम्मद आवेस ने बारहवीं बोर्ड कक्षा विज्ञान वर्ग में टॉप रहकर नाम रोशन किया है। अक्शा ने अथक परिश्रम और लग्न के साथ 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अक्शा का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया गया। माता व्याख्याता शबनम ने बताया कि अक्शा के तीन साल की उम्र में पिता का साया उठ गया था। लेकिन बेटी की लग्न और मेहनत को देखकर भरपूर सहयोग और संबल दिया। जिसके कारण उच्च अंक प्राप्त कर गांव एवं समाज का नाम रोशन किया है। अक्शा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को दिया। इधर अक्शा के गांव भीमसर में उसके दादा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लियाकत अली खान, मामा सरफराज खान, चाचा डॉ. नावेद अख्तर समेत अन्य परिजनों ने खुशी मनाई।
राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा एडवोकेट एमडी चोपदार का कद, एआईसीसी की सलाहकार परिषद में मिली जगह
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि
21 अप्रैल को मनाया जाएगा ‘शौर्य दिवस’ | राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन
लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज














