उदावास शहीद स्मारक पर गुर्जर महानायक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को दी गई श्रद्धांजलि

0
32

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय के साथ लगते उदावास गांव स्थित देवनारायण मंदिर पर शहीद स्मारक पर गुर्जर नेता स्वर्गीय गुर्जर महानायक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को गुर्जर समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि कर्नल किरोड़ी बैंसला ने गुर्जर समाज को शिक्षा से जोड़ा गुर्जर सहित एमबीसी समाज की पांच जातियों को 5 प्रतिशत आरक्षण दिलाया। कर्नल किरोड़ी सिंह हमेशा कहा करते थे कि अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी मां, कर्ज मुक्त समाज का ध्येय अपनाएंगे तभी समाज विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाएगा। इस मौके पर देवनारायण मंदिर के महंत बचनाराम गुर्जर, देवनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भोलाराम गुर्जर, प्रिंस छात्रावास के डायरेक्टर मुकेश सिराधना, कैप्टन छगन धाबाई, समाजसेवी बीरबल सिराधना बुडानिया, हवलदार माखनलाल दोराता, देवसेना के गुढ़ागौड़जी अध्यक्ष सुमेर धाबाई, सिंगर नरेंद्र गुर्जर कोका, तेजपाल धाबाई, रामनिवास रावत, राजेश खटाना जिला अध्यक्ष झुंझुनू सभी लोगों ने शहीद स्मारक पर कर्नल किरोड़ी बैंसला को श्रद्धांजलि अर्पित की।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here