श्योपुरा स्कूल की छात्रा निशा फगेड़िया ने 95% अंक प्राप्त कर किया सेंटर टॉप

0
38
Screenshot

उर्मिला रही दूसरे स्थान पर, प्रियंका ने कक्षा 10 में किया प्रथम स्थान हासिल

चूरू। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्योपुरा की छात्रा निशा फगेड़िया ने कक्षा 12 कला संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।प्रधानाचार्य करुणा कुमारी ने बताया कि निशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परीक्षा केंद्र पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय की छात्रा उर्मिला फगेड़िया ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।इसी क्रम में कक्षा 10 की छात्रा प्रियंका खीचड़ ने 83.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर विद्यालय स्टाफ व गांव के गणमान्य नागरिकों ने छात्राओं का भव्य स्वागत किया।वरिष्ठ अध्यापक विजयपाल भाकर ने बताया कि निशा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रही है और राज्य स्तर तक भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन कर चुकी है। साथ ही वह प्रबल कार्यक्रम में जिला स्तर पर चयनित होकर राजस्थान विधानसभा में चूरू जिले का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है।इस अवसर पर शिक्षाविद शिव भगवान सैनी, संगीता जलधारी सहित विद्यालय स्टाफ—चंद्रमणि, किरण कंवर, प्रवीण बुडानिया, दीपेश व्यास, आशा कुमारी, यासमीन चौहान और विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक विजयपाल भाकर ने किया।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here