टाटा हैरियर वाहन जब्त, सरदारशहर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता
सरदारशहर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चूरू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार एवं पुलिस उप अधीक्षक कुलदीप वालिया के सुपरविजन में थानाधिकारी सरदारशहर मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।जानकारी के अनुसार सरदारशहर-बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान बीकानेर की ओर से आ रही एक टाटा हैरियर गाड़ी (एचआर 13 पी 3188) को रुकवाकर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 45.47 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।पुलिस ने इस मामले में सुखवीर (32) पुत्र हवासिंह, निवासी बनगांव, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) व प्रदीप पारीक (22) पुत्र हनुमान पारिक, निवासी राजासर बीकान, जिला चूरू को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 व 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाही में रामफूल (उनि), राकेश कुमार (कांस्टेबल), संदीप कुमार (कांस्टेबल) शामिल रहे जबकि धन्नाराम (हेड कांस्टेबल), कृष्ण कुमार मीणा (एजीटीएफ), विक्रम कुमार (एजीटीएफ) की विशेष भूमिका रही।मामले की आगे की जांच थानाधिकारी भालेरी मंगूराम द्वारा की जा रही है।
चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल
चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री











