झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर केन्द्र सरकार द्वारा मजदूर कर्मचारी विरोधी चार लेबर कोड को लागू करने के खिलाफ जिला कलेक्टर परिसर झुंझुनूं के सामने धरना देकर काले दिवस के रूप में मनाया व सभा का आयोजन कर विरोध प्रकट किया गया और मांग की गई कि मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड तुरंत वापस लिए जाए। सरकार के इस कदम की घोर निंदा की गई। इस दौरान बीजेपी सरकार मुर्दाबाद, लेबर कोड वापस लो, इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, मजदूर किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर कर्मचारी विरोधी लेबर कोड को तुरंत वापस नहीं लिया तो एक बड़े आन्दोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे। अमेरिका इजरायल द्वारा ईरान पर बर्बर हमले की घोर निंदा करते हुए भाजपा सरकार की चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। आरोप लगाया गया कि फांसीवादी मोदी सरकार द्वारा मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं यानी मजदूरों की गुलामी के दस्तावेज मजदूरों की मेहनत की लूट को बढ़ाएगी। विरोध सभा की अध्यक्षता क्रांतिकारी किसान यूनियन के संयोजक पोकर सिंह झाझड़िया ने की। सभा को क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा के महेश चौमाल, शहीद भगतसिंह विचार मंच के संयोजक बजरंगलाल एडवोकेट, भीम आर्मी के शकील फौजी, मुस्लिम न्याय मंच के इमरान बड़गुजर, आसपा के महेंद्र चारावास, सहदेव कस्वां, फूलचंद बुडानिया, पितराम कालेर, युनूस अली भाटी, रामनारायण झाझड़िया ने संबोधित किया। इसके अलावा धर्मपाल सिंह डारा, बालाराम मेघवाल, त्रिलोक सिंह, श्यामलाल एवं बनवारीलाल के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

















