भारत सरकार की निरिक्षण टीम ने 96 प्रतिशत अंक देकर मुस्कान सर्टिफाइड किया, शिशुओं की देखभाल के कारण जिले का एकमात्र एवं सर्वप्रथम मुस्कान सर्टिफाइड बना बीडीके अस्पताल
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल के शिशु औषध विभाग को पहली बार मुस्कान सर्टिफाइड किया गया है। निरिक्षण टीम ने चिकित्सा सेवाओं का बिंदूवार विश्लेषण करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्रदान किए। निरीक्षण टीम में उत्तरप्रदेश से डॉ. नीरज पटेल एवं गोवा से डॉ. चेतना खेमानी ने लगातार तीन दिन तक अस्पताल के प्रत्येक स्थान पर निरिक्षण किया गया है। पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. जितेंद्र भांबू ने बताया कि अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं का गुणवत्ता के मानकों के तहत 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करना बहुत ही गौरवान्वित क्षण है। प्रशिक्षित स्टाफ, निरतंर रेजीडेंट डाक्टर्स के द्वारा मॉनिटारिंग, प्रतिदिन अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा दो बार राउंड लेकर रोगी उपचार करना एवं संसाधनों की उपलब्धता से ही संस्थान सर्टिफाइड हो पाया है। अस्पताल की नवजात शिशु ईकाई प्रदेशभर में शीर्ष स्तर पर बनी रहती है। जो नवजात शिशु मानकों को उच्च स्तर पर गुणवत्ता का परिचायक है। मुस्कान प्रोग्राम के तहत भारत सरकार के द्वारा बाल स्वास्थ की गुणवतापूर्ण सेवाओं का मॉनेटारिंग कार्यक्रम है। टीम द्वारा राजकीय बीडीके जिला अस्पताल झुंझुनूं का राष्ट्रीय मूल्यांकन 27-28 जनवरी 2026 को भारत सरकार द्वारा किया गया। भारत सरकार से नामित एसेसर्स द्वारा बाल एवं नवाजा शिशु से संबंधित चार विभागों का एसेसमेंट किया गया। जिसमें शिशु स्वास्थ्य ओपीडी, शिशु स्वास्थ्य आईपीडी, गहन स्वास्थ्य शिशु इकाई (एसएनसीयू), एनआरसी (एमटीसी) विभागों का गहन मूल्यांकन किया गया। जिसमें प्रत्येक विभाग में आठ क्षेत्रों का मूल्यांकन किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक एवं राष्ट्रीय एसेसर डॉ. नावेद अख्तर ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम, गुणवतापूर्ण एवं जवाबदेही के अनुसार उपलब्ध करना महत्वपूर्ण विषय है। मुस्कान नोडल अधिकारी डॉ. संजय खीचड़ ने बताया कि प्रत्येक एसओपी की पालना के लिए निरंतर प्रशिक्षण एवं हैंड्स आन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. विजय झाझड़िया, डॉ. वीडी बाजिया, डॉ. सुरेश मील, डॉ. नेमीचंद, डॉ. पूजा चौधरी, डॉ. रविकांत, डॉ. नयन झाझड़िया, डॉ. राजेश डूडी, डॉ. विजेंद्र ज्याणी, डॉ. सपना झाझड़िया, सरिता कुल्हार, विनिता, भजनलाल सैनी, सीमा स्वामी, इंदूबाला, सतीश रोहिला ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी गई। सभी कार्मिकों ने कायाकल्प में भी उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लेते हुए सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

















