झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्या अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लियाकत अली खान थे। स्वागत समारोह में संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने टॉपर्स की सराहना करते हुए कहा कि अच्छा काम करने वाला सबको अच्छा लगता है। साथ ही विद्यार्थियों से टॉपर्स जैसी सीख लेने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सम्मान समारोह द्वारा दूसरों को प्रेरणा मिलने की बात कही साथ ही उन्होंने सुकरात व कालीदास के प्रसंग से जागरूक रहने बात कहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र जांगिड़ व सावित्री ने अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल टॉपर अक्शा पुत्री मोहम्मद आवेश ने 98.40 प्रतिशत व शोभित मीणा, लक्ष्य, रेखा, नफीसा, अक्षत मीणा, गुंजन जांगिड़, पारस, संजय मीणा, जैनब खान, प्रीति, रेखा कुमारी, पारस चावला, अनिशा, पलक, पूजा गर्वा, कनिष्क, तनिष्का, अंकित मीणा, जतिन कुमार, नमन गोयनका, आरजू सैनी, निखिल, प्रणव, लक्ष्य बरवाड़ा, तनिष्का, सिद्धि, प्रतिभा, अलिशा, पुनम कुमारी, संदीप कुमार नायक, अनामिका, पलक, दृष्टि, मंशुरी थाकन, कुमकुम, भूमिका, नीर, पायल मीणा, अल्ताफ, सना बानो, जरनेन खानम, आयूष, चंचल, तन्वी को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर विद्यालय प्रागंण में तिलकार्चन एवं माल्यार्पण कर अभिभावकगण के साथ मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। उन्होंने माध्यमिक परीक्षा में बने रिकॉर्ड को तोडकर अप्रत्याशित व उत्कृष्ठ परिणाम देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थी अपना, अपने विद्यालय परिवार व देश का नाम रोशन करें। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि संस्था का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। मेधावी अक्शा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन, गुरूजन, दादा-दादी, माता-पिता व मामा को देते हुए कहा कि मेरी उपलब्धि गुरूजनों का आशीर्वाद है। अक्शा भविष्य में आईआईटी क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करना चाहती है। पीएचईडी एईएन इंजी. ज्योति ढूकिया व प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में विद्यालय प्रांगण डीजे बजाकर एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। सम्मान समारोह कार्यक्रम में महिपाल सिंह, शबनम, विद्याधर सिंह, महेश, सुनिता, सांवरमल, नेमीचंद, प्रमिला, रूखसाना, मंजूबाला, मनराज, विकास, रवि, महावीर प्रसाद, अख्तर अली, सुशीला, शीशराम, सुरेश, सुभाष, डॉ. चंद्रभान, पालाराम, किरण, अब्दुल रसीद, विजेंद्रसिंह, मंजूदेवी, मुकेश, अमर सिंह, सुरेश, बाबूलाल, सचिन, साहिद खान, मुकेश कुमार, संदीप, रणजीत सिंह, विमला देवी, संतोषदेवी सहित अभिभावकगण मौजूद रहे। प्राचार्या निधि सिहाग, राकेश झाझड़िया, मंगलाराम जांगिड़, सुधीर शर्मा, योगेन्द्र बसेरा, पवन कुमार, सुभाष सैन, दिनेश कुमार, सुनील मील, हीरा सिंह, मनीष सैनी, अनिता सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

















