हनुमान जन्मोत्सव पर सालासर धाम में उमड़ा आस्था का महासागर

0
38

दिल्ली से पैदल पहुंचे श्रद्धालु, 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

सालासर। Hanuman Jayanti के पावन अवसर पर सालासर बालाजी धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे पूरा धाम भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।मंदिर के कपाट तड़के सुबह 2 बजे खोल दिए गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। “जय श्री बालाजी” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।इस दौरान दिल्ली से पैदल यात्रा कर पहुंचे बालाजी सेवा दल के श्रद्धालु अपने साथ अखंड ज्योत लेकर धाम पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने ध्वजा अर्पित कर बालाजी के दर्शन किए।जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी को विशेष बाल भोग और छप्पन भोग अर्पित किया गया। साथ ही उत्सव को खास बनाने के लिए केक काटकर भी जन्मोत्सव मनाया गया।

मंदिर प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।हनुमान जन्मोत्सव और पूर्णिमा के शुभ संयोग पर श्रद्धालुओं ने नारियल बांधकर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना की और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here