नन्हें मुन्नों के दीक्षांत समारोह में उमड़ा प्रवासी बंधुओं का सैलाब

0
33

आदर्श बाल निकेतन स्कूल में सांस्कृतिक छटा से प्रभावित हुए अतिथि

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित शहर के प्रतिष्ठित आदर्श बाल निकेतन स्कूल में बुधवार सुबह एक भव्य और भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। अवसर था प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के कन्वोकेशन सेरेमनी (दीक्षांत समारोह) का। जहां नन्हें बच्चों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में मुंबई और अन्य शहरों से प्रवासी बंधु स्कूल परिसर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। जैसे ही अतिथि स्कूल पहुंचे। स्कूली बच्चों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलकार्चन कर उनका भावभीना स्वागत किया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने स्कूल परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सचिव परमेश्वर हलवाई एवं डॉ. डीएन तुलस्यान ने सभी प्रवासी पदाधिकारियों और ट्रस्टियों का माल्यार्पण कर आत्मीय अभिनंदन किया। दीक्षांत समारोह के दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों के नृत्य और कला को देख अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। सचिव परमेश्वर हलवाई ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने संस्था की वार्षिक गतिविधियों और प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। जयपुर से पधारे राधेश्याम ढंढारिया और एक फाउंडेशन के ट्रस्टी ने जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति देने की महत्वपूर्ण घोषणा की। झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभावान बच्चों को उपहार देने की घोषणा की गई। झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई के ट्रस्टी विनोद गाडिया ने अपने संबोधन में स्कूल की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए शिक्षकों, अभिभावकों और प्रबंधन समिति के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि स्कूल निरंतर उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम का एक भावुक पहलू तब सामने आया जब कई प्रवासी अतिथियों ने बताया कि वे इसी स्कूल के पूर्व छात्र (एल्यूमनाई) रहे हैं। उन्होंने मंच से स्कूल के दिनों की अपनी पुरानी यादें साझा कीं। जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह भावुक हो उठा। कार्यक्रम में झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई के अनेक पदाधिकारी और प्रमुख प्रवासी बंधु उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से विनोद गाडिया, सुशील गाडिया, सीए दीनबन्धु जालान, अशोक तुलस्यान, विनोद मोरवाल, सुरेन्द्र गाडिया, आनंद लटसरिया, सुभाष गाडिया, देवेन्द्र जालान, अंजनी गाडिया मुंबई, राधेश्याम ढंढारिया, नवीन गाडिया सिंगापुर, राजकुमार गाडिया, सुशील गाडिया, सुरेश गाडिया काठमांडू-वीरगंज, रतन गाडिया बुरहानपुर, सुधीर डिया जयपुर, मंजू गाडिया, वीणा जालान, अल्का गाडिया, राजकुमारी गाडिया, किरण गाडिया, सीमा गाडिया, परमा गाडिया एवं सुनीता लटसरिया शामिल थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन ललिता जांगिड़ एवं प्रधानाध्यापिका अनिता महमिया ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here