कंज्यूमर वॉइस एजेंट के रूप में कार्य करेंगे स्काउट गाइड
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार रोवर रेंजर स्काउट गाइड एवं प्रेसिडेंट अवॉर्ड स्काउट प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह का आयोजन उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि पद को सुशोभित करते हुए उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने कहा कि स्काउट गाइड द्वारा पूरे जिले में न्याय योद्धा के रूप में कार्य करने की मुहिम चलाई जाएगी तथा जिले के स्काउट गाइड कंज्यूमर वॉइस एजेंट के रूप में कार्य करेंगे। जो कि उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे। किसी सामग्री के क्रय करने पर उसका बिल लेना उपभोक्ता का अधिकार है। उन्होंने उपभोक्ता देवों भव के दृष्टांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपभोक्ता है तो बाजार है। बाजार है तो अर्थव्यवस्था है और अर्थव्यवस्था है तो शासन है। उन्होंने कहा कि जिलेभर में मुहिम चलाते हुए स्काउट गाइड के माध्यम से दस हजार महिलाओं छात्राओं को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस शिविर के दौरान उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्काउटर गाइडर, ट्रेनिंग टीम के सदस्यों एवं रोवर्स रेंजर्स को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कैंप फायर में झूमे स्काउट गाइड
रात्रि में विशाल शिविर ज्वाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्काउट गाइड जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा के मुख्य अतिथि एवं कैप्टन विद्याधर की अध्यक्षता एवं स्काउट प्रधान नवलगढ़ मुरली मनोहर चोपदार के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। कैंप फायर में स्काउट गाइड जमकर झूमे। इस दौरान निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। स्काउट जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा ने बताया कि हमें समन्वित प्रयासों से झुंझुनू जिले की स्काउट गाइड को आगे बढ़ाना है। कैप्टन विद्याधर ने कहा कि देश में युद्ध आपातकाल के समय आंतरिक स्थितियों को संभालने हेतु स्काउट्स गाइड्स अपनी सेवाएं निस्वार्थ भाव से देते है।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित














