जांगिड़ समाज विकास समिति ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, मुख्य सरगना की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की उठी मांग

0
6

झुंझुनूं एसपी ने समाज को शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच अब समाज भी खुलकर मैदान में उतर आया है। जांगिड़ समाज विकास समिति, झुंझुनूं द्वारा पुलिस प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन ने एक सनसनीखेज घटना को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। मामला फायरिंग, मारपीट और लूट जैसे गंभीर अपराधों से जुड़ा है, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी अभी अधूरी बताई जा रही है। समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार जांगिड़ के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में बताया गया कि भोजासर निवासी महावीर प्रसाद जांगिड़ जब अपने गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर हमला किया। इसके बाद मारपीट करते हुए उनसे सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में भारी आक्रोश है।“तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना अब भी फरार” – ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस मामले में थाना मुकुंदगढ़ में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी फरार है। समिति ने आरोप लगाया कि जब तक मुख्य सरगना गिरफ्त में नहीं आता, तब तक न्याय अधूरा रहेगा।“फिरौती कनेक्शन की भी आशंका, गहराई से जांच की मांग” – समिति ने इस घटना को केवल लूट तक सीमित नहीं मानते हुए इसमें फिरौती जैसे गंभीर एंगल की भी आशंका जताई है। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए ताकि असली साजिश का पर्दाफाश हो सके। “समाज में बढ़ता आक्रोश, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी” जांगिड़ समाज ने प्रशासन को चेताया है कि यदि शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई और निष्पक्ष जांच नहीं करवाई गई, तो समाज आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा। ज्ञापन में साफ तौर पर कहा गया है कि कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और आमजन में भय का माहौल बन रहा है।वहीं झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने जांगिड समाज को आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया I

चूरू में स्काउट-गाइड प्रकृति शिविर का समापन | पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here