जय पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

0
2

100% परिणाम, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए , गिरीश जिंदल बने टॉपर

झुंझुनूं । अजती जांगिड़
जय पब्लिक स्कूल, जीत नगर बसंत विहार ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत करते हुए कक्षा 10 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया और उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। एकेडमिक डायरेक्टर कैलाशचंद्र भालोठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरीश जिंदल ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही अफसाना (93.80%), अमन (93.30%), पीयूष (92.50%) और हर्षिल देव (92.33%) ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विशेष उपलब्धि यह रही कि 60 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन उमेश कस्वा एवं अंजू कस्वा सहित सुशील कुमार, जगत सिंह, लक्ष्मण सिंह राघव, अखिलेश सैनी, विकास गौड़ एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जय पब्लिक स्कूल निरंतर गुणवत्ता शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

चूरू में स्काउट-गाइड प्रकृति शिविर का समापन | पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here