केक काटकर मनाया भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि का जन्मोत्सव

0
2

कार्यकर्ताओं ने दिया एकजुटता और समर्पण का संदेश

झुंझुनूं । अजती जांगिड़
भारतीय जनता पार्टी झुंझुनूं में सोमवार को संगठन और समर्पण का अनोखा उत्सव देखने को मिला, जब जिला अध्यक्ष एवं निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि का 39वां जन्मदिन जिला कार्यालय में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

“केक कटिंग के साथ गूंजे बधाईयों के स्वर”

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और कुलहरि को बुके, दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाओं की बौछार की। माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा, जहां हर कार्यकर्ता ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और नेतृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

“संगठन सर्वोपरि—सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प”

इस अवसर पर हर्षिनी कुलहरि ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर सभी को साथ लेकर संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया और पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, दलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनीता जांगिड़, महावीर ढाका, सुनील लांबा, अजय चाहर, भूपेंद्र शेखावत, मंत्री मंजू सैनी, प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश सुरा, अंजू काला, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल सहित जिलेभर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

चूरू में स्काउट-गाइड प्रकृति शिविर का समापन | पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here