प्रवेश उत्सव तैयारी समीक्षा बैठक आयोजित

0
4

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शिक्षा विभाग बीकानेर की संयुक्त निदेशक कमला कालेर के निर्देशन में झुंझुनूं के शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के संयुक्त निदेशक ने आवश्यक निर्देश दिए। संंभागियों ने बैठक में नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 में विद्यालयों में नवीन प्रवेश, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, सुनियोजित शिक्षण कार्य संचालन, हाउस होल्ड सर्वे, भौतिक साधनों की उपलब्धता, सुरक्षित विद्यालय भवन, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान आदि विषयों ओर मंथन एवं समीक्षा की। बैठक में डीईओ सैकंडरी राजेश मील, प्रारंभिक संतोष साहू, डाइट प्रिंसीपल सुमित्रा झाझड़िया, सीबीईओ सुमन चौधरी, सुनिता यादव, अनुकंपा, डॉ. उमादत्त, वेदप्रकाश, नरेश गुप्ता, आत्माराम, देश दीपक, अनिल शर्मा, दिनेश मील एवं पवन कुमार मौजूद रहे। सहायक निदेशक अशोक कुमार जांगिड़ ने अब तक की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने सभी अधिकारियों को अच्छे मॉनिटरिंग से शानदार परिणाम प्राप्त करने का आह्वान किया।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here