जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

0
2

200 से अधिक स्काउट गाइड्स ले रहे प्रशिक्षण

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं प्रेसिडेंट रोवर, प्रेसिडेंट स्काउट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 27 से 31 मार्च तक स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस शिविर में 110 स्काउट, 90 गाइड एवं 26 सदस्य संचालक दल सहभागिता कर रहे हैं। यह शिविर राज्य सरकार के द्वारा राज्य मुख्यालय के बजट के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड्स के लिए निशुल्क आवास एवं भोजन व्यवस्था की गई है। शिविर में राज्य पुरस्कार से संबंधित नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, चिन्ह,सेल्यूट, बाया हाथ मिलाना, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, स्काउट गाइड के सिद्धांत, इतिहास, विकास सहित विभिन्न प्रकार के दक्षता बैंजो एवं राज्य पुरस्कार पाठ्यक्रम की जानकारी स्काउट गाइड्स को दी जाएगी। शिविर में कपिलदेव शर्मा, मनोज शर्मा, नरेशसिंह तंवर, मूलचंद मूंड, रामानंद आजाद, अनिता, सुमन, अनुराधा, इंद्राजसिंह, रामदेवसिंह, प्रवीण कुमार, विजय गर्वा, बृजमोहन, कविराज, निरंजनलाल शर्मा, दिनेश कुमार, अमरचंद, सुरेंद्र कुमार द्वारा आवश्यक सहयोग एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here