कलाकारों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से टैलेंट्स विला की पहल
चूरू। शहर और आसपास के कलाकारों के बीच आपसी प्रेम, अपनापन और जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से टैलेंट्स विला की ओर से ‘आर्टिस्ट प्रीमियर लीग (APL)’ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनोखी लीग में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया और कलाकारों ने खेल भावना के साथ मैदान में उतरकर आयोजन को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता में टीमों का नेतृत्व प्रदीप कथक, आशीष गौतम, संदीप जांगिड़ और मुकुल भाटी ने किया। वहीं पांचवीं टीम में मशहूर कॉमेडियन गोगासर निवासी गौतम ‘गोटी’ पारीक विशेष आकर्षण रहे। उनकी टीम में गौतम पारीक, श्याम पांडिया, विनोद माहिल, संदीप पांडिया, श्याम जी पांडिया और विशाल पांडिया शामिल रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन में उत्साह और मनोरंजन का माहौल बनाए रखा।फाइनल मुकाबले में आशीष गौतम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदीप कथक की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम में आशीष गौतम, रोहिताश, नूर, रजत, ओम और शिशराम जाखड़ शामिल रहे। वहीं उपविजेता टीम में प्रदीप कथक, बजरंग कथक, हर्षित, आदित्य, राहुल और हिमांशु ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिमांशु प्रजापत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस अवसर पर टैलेंट्स विला के संरक्षक बजरंग कथक ने कहा कि यह क्रिकेट मैच केवल खेल तक सीमित नहीं था, बल्कि कलाकारों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने का एक प्रयास था। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवन के कारण कई कलाकार मंच से दूर हो जाते हैं, ऐसे में इस प्रकार के आयोजन उन्हें एक परिवार की तरह जोड़ने का काम करते हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा अधिकारी ओम फगेड़िया और सुरेश फगेड़िया उपस्थित रहे। ओम फगेड़िया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की पहल से आयोजित यह कार्यक्रम प्रेरणादायक है।वहीं लोकप्रिय संचालक मुकुल भाटी द्वारा किया गया ऊर्जावान संचालन भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसने पूरे मैदान के माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। योजन ने यह साबित किया कि टैलेंट्स विला केवल कला का मंच ही नहीं, बल्कि कलाकारों को एक परिवार की तरह जोड़ने वाली एक सकारात्मक पहल भी है।














