चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की जिला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अजीत माढ़ण, जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी, जिला संयोजक अभिषेक चोटिया, सहसंयोजक नरेन्द्र काछवाल, दीनदयाल सैनी, भारती मुद्गल मंचस्थ अतिथि थे। कार्यक्रम का शुंभारम्भ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यकर्ताओं ने शिविर में संगठन गीत को गाकर संगठन के प्रति कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अजीत माढ़ण ने कहा कि भाजपा निरन्तर चलने वाला राजनैतिक संगठन है। भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम का फल है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा के पास सशक्त नेतृत्व और राष्ट्र की भावना से काम करने वाले करोड़ों कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि यह संगठन की विशेषता है, कि नये कार्यकर्ताओं को संगठन की जानकारी देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते है। उन्होंने बताया कि मण्डल स्तर पर इस प्रकार के शिविर आगामी दिनों में आयोजित किये जायेगें। इन आवासीय शिविर में वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया, एआई, नमो एप और सरल ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण पार्टी कार्यकर्ताओं में तकनीकी ज्ञान, वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी के इतिहास, विकास यात्रा, पार्टी के कार्यक्रमों का विस्तार, कार्य पद्धति, केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताना, बूथ प्रबंधन, मन की बात, टिफिन बैठक, बूथ-स्तरीय कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण क्रियाकलापों के साथ आयोजित हांगे। उन्होंने कहा कि यह शिविर 24 घंटे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार द्वारा देश-प्रदेश के लोगों के लिए कार्य किये जा रहे हैं। कार्यक्रम के जिला संयोजक अभिषेक चोटिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम सहसंयोजक नरेन्द्र काछवाल ने किया। जिला मंत्री दीनदयाल सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन














