चूरू जिले में गैस एजेंसियों पर सतर्कता टीम की रेड-जैसी जांच, सभी व्यवस्थाएं सही मिलीं

0
169

जिला सतर्कता यूनिट ने सरदारशहर, छापर, रतनगढ़, चूरू, राजगढ़ में की गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक उपलब्धता, आपूर्ति, बुकिंग और उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी ली, जांच में एजेंसी पर सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं, उपभोक्ताओं से लिया फीडबैक

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला सतर्कता यूनिट ने सरदारशहर, चूरू, छापर, तारानगर, रतनगढ़ व राजगढ़ में गैस एजेंसियों की जांच की और उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया। सतर्कता यूनिट ने सरदारशहर में श्याम भारत गैस एजेंसी, देवकाशी भारत गैस एजेंसी, राजगढ़ में बाबा भारत गैस एजेंसी, तारानगर में भारतरत्न स्टार सिटी गैस एजेंसी, छापर में लक्ष्मी गैस एजेंसी, रतनगढ़ क्षेत्र में जयकृष्ण गैस एजेंसी, पड़िहारा में मातेश्चरी इण्डेन ग्रामीण वितरक, ग्रामीण क्षेत्र में तालणिया एचपी गैस एजेंसी व महला इण्डेन ग्रामीण वितरक, चूरू में बगड़िया व जय भारत गैस एजेंसी की जांच कर स्टॉक उपलब्धता, आपूर्ति, बुकिंग और उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी ली। जांच में एजेंसियों पर सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं।

सतर्कता यूनिट की जांच कार्रवाई के दौरान सरदारशहर में डीएसओ अंशु तिवाड़ी, प्रवर्तन निरीक्षक संपत कुमार ने जांच की, वहीं राजगढ़ में प्रवर्तन निरीक्षक प्रीति खेदड़, छापर में सुजानगढ़ तहसीलदार गिरधारी पारीक व प्रवर्तन अधिकारी महिपाल सिंह, रतनगढ़ में तहसीलदार पूजा पारीक, तारानगर में तहसीलदार हनुमान सिंह व प्रवर्तन निरीक्षक जीतू सिंह तथा चूरू में तहसीलदार अशोक गोरा व प्रवर्तन निरीक्षक सीमा जूनवाल ने एजेंसियों की जांच कर व्यवस्थाएं देखीं और संचालकों को समुचित निर्देश दिए।डीएसओ अंशु तिवाड़ी ने बताया कि सतर्कता यूनिट ने उपभोक्ताओं से बात कर उनका फीडबैक लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, इसलिए पैनिक करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि उपभोक्ता किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू तथा सामान्य है। गैस आपूर्ति को लेकर जिले में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। किसी भी समस्या के लिए सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 181, 112, 14435 तथा जिला कंट्रोल रूम 01562- 250927 की सहायता लें।

चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में

गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here