वायरल वीडियो का बड़ा असर, चिड़ावा की एईएन निधि मिश्रा एपीओ

0
9

“मेरा ट्रांसफर करवा दो” बोलने वाली एईएन को भेजा एसई कार्यालय

चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद अब बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हो गई है। चिड़ावा में डिस्कॉम की एईएन निधि मिश्रा को एपीओ कर दिया गया है। खास बात यह है कि जिस वीडियो में वे तैश में यह कहते हुए नजर आई थीं कि जो करना है कर लो, जाओ मेरा ट्रांसफर करवा दो… अब संभवतया इसी मामले में उन्हें एपीओ कर मुख्यालय भेज दिया गया है। मामला झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के खेतड़ी रोड स्थित पावर हाउस का है। यहां बिजली समस्याओं को लेकर अजमेर डिस्कॉम की एईएन निधि मिश्रा और भाजपा के पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में पूर्व पार्षद एईएन पर जनसमस्याओं का समाधान नहीं करने के आरोप लगाते दिखाई दे रहे थे। वहीं बहस के दौरान एईएन निधि मिश्रा भी तैश में आ गईं और उन्होंने कहा कि अगर मैं ना तो कोई रिप्लाई दूंगी। ना कुछ करूंगी। जाओ मेरा ट्रांसफर करवा दो। दरअसल पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा वार्ड 11, 14 और 32 में क्षतिग्रस्त बिजली पोल, नीचे लटकती बिजली लाइनों और भगीणिया जोहड़ तथा बावलिया बाबा स्मृति पार्क से गुजर रही 33 केवी लाइन को शिफ्ट करने की मांग को लेकर पावर हाउस पहुंचे थे। बताया गया कि इस संबंध में करीब तीन महीने पहले भी प्रार्थना पत्र दिया गया था। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर वे पावर हाउस पहुंचे और इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। माना जा रहा है कि मामले का वीडियो वायरल होने और मीडिया में प्रमुखता से उठने के बाद डिस्कॉम प्रशासन ने संज्ञान लिया। इसके बाद एईएन निधि मिश्रा को आज एपीओ कर दिया गया है और उन्हें झुंझुनूं के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में लगाया गया है। डिस्कॉम की सचिव सीमा शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। खास बात यह भी रही कि शनिवार को अवकाश होने के बावजूद सुबह ही एपीओ का आदेश निकाल दिया गया। तो कुल मिलाकर… वायरल वीडियो में ट्रांसफर करवा दो कहने वाली एईएन को अब एपीओ कर दिया गया है। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर सामने आए इस विवाद का असर सीधे प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। हालांकि आदेशों में ऐसा कोई उल्लेख नहीं है। पर इसे इसी वीडियो से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर

चूरू में बालिका खिलाड़ियों की एथलेटिक्स चयन स्पर्धा | पंच गौरव योजना के तहत ट्रायल

चूरू में गणगौर पर ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम | लोकगीत-लोकनृत्य और बणी ठणी प्रतियोगिता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here