गणगौर पर्व पर चंद्र गौरजा कार्यक्रम आयोजित
चूरू। लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर श्री एवं युक्ति सामाजिक शोध संस्थान चूरू के संयुक्त तत्वावधान में गणगौर पर्व पर चंद्र गौरजा कार्यक्रम निशा अजमेरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुंभारम्भ महिलाओं ने गणगौर और ईसर की पूजा अर्चना कर किया। डॉ निर्मला सैनी, सरिता शर्मा व विजयलक्ष्मी शर्मा ने अपने सुरीले अंदाज में गणगौर के गीत म्हे ईसर थारी साली हाँ, बाड़ी वाला बाड़ी खोल बाड़ी की किंवाड़ी खोल, ए मोती समदरीय मे निपजे, खिम्पोली म्हारी खिम्पा छाई से कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ सरोज हारित ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम प्रभारी दीपा गौतम ने प्रतियोगिता संबंधी नियमों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ तमन्ना शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी गौरवशाली लोक संस्कृति को संरक्षित करने में सहायक है व लोकगीत व लोक नृत्य नारी अभिव्यक्ति का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में लोक नृत्य व बणी ठणी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
लोक नृत्य में सपना मीणा प्रथम रुचिका पीपलवा दूसरे व मोना शर्मा तीसरे स्थान पर रही। बणी ठणी प्रतियोगिता में राखी व्यास को बणी ठणी सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नीलम वर्मा, उमा वशिष्ट व अंकिता कोकचा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्ष निशा अजमेरा ने कहा ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को अभिव्यक्त होने का अवसर मिलता है उत्साह के साथ सभी को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। संस्थान की रूपा मजूमदार ऊषा सोनी मुन्नी डागा और पूजा सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। नगर श्री के सचिव श्यामसुंदर शर्मा व युक्ति संस्थान की सचिव राजकौर राहड़ ने सभी विजेताओं व अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। मुख्य अतिथि डॉ तमन्ना शर्मा ने सभी विजेताओं को 1100-1100 रूपयें का नगद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. ट्विंकल शर्मा, उर्मिला चाहर, अंजू नेहरा, शोभा सोनी, निहारिका शर्मा, अर्चना ओझा, मोनिका तिवाड़ी, किरण कोठारी, अनीता सोनी, निशा जांगिड़, मंजू कंवर, अनीता सोनी, संतोष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। युक्ति संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट रमेश सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन डॉ पूजा प्रजापत ने किया।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन














