‘एक जिला एक खेल’ कार्यक्रम के तहत बालक वर्ग के लिए आवासीय प्रशिक्षण शिविर हेतु हुआ चयन
चूरू। राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत ‘एक जिला एक खेल (एथलेटिक्स)’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को चूरू जिले में पुरुष (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन स्पर्धा आयोजित की गई। कार्यक्रम जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत ने बताया कि इस चयन स्पर्धा में जिले के कई एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों का चयन उनके खेल कौशल और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के लिए बाद में आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां उन्हें नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को बालिका वर्ग की खिलाड़ियों के लिए भी चयन स्पर्धा आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान उप शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) रामूराम बुंदेला, रास्वरूप फगेड़िया, राजेन्द्र पुनिया, शिशुपाल बुडानिया, पंकज लाम्बा, प्रकाश चंद्र, नरेन्द्र सहारण, शंकरलाल, प्रदीप शर्मा, राहुल पीपलवा, मनीष राठौड़, सुरेन्द्र प्रजापत, पंकज प्रजापत, नानूराम सैनी, राजवीर सिंह, प्रहलाद बुडानिया सहित अन्य खेल अधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन














