मोरारका कॉलेज में शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से कॉलेज शिक्षा विभाग की ओर से संचालित राजस्थान फिनिशिंग स्कूल कार्यक्रम के तहत झुंझुनूं के श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय पीजी महाविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों की मांग के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वे पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए भी तैयार हो सके। नोडल अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने बताया कि कोर्स में इस वर्ष स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। रिक्त स्थान रहने की स्थिति में स्नातक या स्नातकोत्तर पासआउट विद्यार्थी भी इसमें प्रवेश ले सकेंगे। कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी वाणिज्य विभाग में डॉ. शुभकरण कुमावत व धर्मेंद्र यादव से संपर्क कर सकते हैं।

30-30 विद्यार्थियों के दो बैंच होंगे शुरू

कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह न्यौला ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक शिक्षा के साथ कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। जिससे विद्यार्थी आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार हो सकें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ई-कॉमर्स डिलीवरी एसोसिएट का कोर्स होगा। जिसमें 30-30 विद्यार्थियों के दो बैच संचालित किए जाएंगे।

चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में

गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here