स्काउट गाइड जिला कार्यकारिणी समिति बैठक संपन्न
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में जिला कार्यकारिणी समिति बैठक का आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि बैठक के दौरान गत जिला कार्यकारिणी समिति के कार्यवृत्त की पुष्टि एवं अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस दौरान सत्र 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन एवं वित्त समिति के प्रस्तावों पर विचार एवं स्वीकृति प्रदान की गई तथा आगामी सत्र 2026-27 के प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम का अनुमोदन कार्यकारिणी समिति बैठक में किया गया। सत्र 2026-27 में आगामी चार महीने का प्रस्तावित बजट सदन के सम्मुख रखा गया। जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जिले में समन्वित प्रयास करते हुए स्काउट गाइड गतिविधियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। स्काउटिंग समाज सेवा का पर्याय है। प्रत्येक विद्यालय में इस गतिविधि का सुचारू रूप से संचालन कर राष्ट्र के लिए सुयोग्य के नागरिक बनाने में हमें अपना योगदान देना है। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चिड़ावा डॉ. उमादत्त झाझड़िया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवलगढ़ आत्माराम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अलसीसर राजेंद्र कुमार, एसीबीईओ सुनिता यादव, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पिलानी मनीष चाहर ने विचार रखते हुए स्काउट गाइड गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान स्काउट जिला अध्यक्ष गंगाधरसिंह सुंडा, सहायक निदेशक शिक्षा अशोक जांगिड़, जिला कमिश्नर गाइड डॉ. राजबाला ढाका, समसा कार्यालय से राजबाला खीचड़, जिला प्रशिक्षण आयुक्त चिरंजीलाल शर्मा, सचिव स्थानीय संघ खेतड़ी से जितेंद्र कुमार, बुहाना से प्रवीण कुमार, अलसीसर से रामचंद्र मीणा, गुढ़ागौड़जी से मनोहरलाल रणवां, मान नगर से धर्मपालसिंह, चिड़ावा से महेंद्र सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर अनिता कटेवा आदि उपस्थित रहे। स्काउट योग्यता अर्जित करने पर किया सम्मान इस दौरान स्काउटिंग के क्षेत्र में सहायक लीडर ट्रेनर कोर्स उत्तीर्ण होने पर बिट्स पहनाकर एवं माल्यार्पण कर चिरंजीलाल शर्मा, प्रवीण कुमार यादव, नरेश सिंह तंवर, विजय कुमार गर्वा व शिवप्रसाद वर्मा का सम्मान किया गया।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन













