जिला, पंचायत समिति व नगरपालिका प्रभारियों की घोषणा
चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
उपभोक्ता हितों के लिए कार्य करने वाले संगठन झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति के जिलाध्यक्ष प्रथम राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण पुरस्कार प्राप्त प्रभुशरण तिवाड़ी ने समिति की नई जिला कार्य समिति की घोषणा की। घोषित नई कार्यकारणी में जिला संगठन प्रभारी पद पर कैप्टन शंकरलाल महारानियां चिड़ावा को, महिला जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा चिड़ावा व उपाध्यक्ष पद पर शिवलाल सैनी चिड़ावा, हीरालाल शर्मा खाजपुर, शिवचरण पुरोहित झुंझुनूं को नियुक्त किया गया। समिति के महासचिव पद की जिम्मेदारी ललित जोशी झुंझुनूं को दी गई है व सचिव पद पर संदीप गोयल व तेजप्रकाश सोनी चिड़ावा को नियुक्त किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष का जिम्मा मनीराम जांगिड़ जसरापुर को दिया गया। जिला समन्वयक वेदांत तिवाड़ी चिड़ावा व जिला मीडिया प्रभारी चंद्रमौलि पचरंगिया को बनाया गया। तिवाड़ी ने बताया कि जिले की सभी नगरपालिका क्षेत्रों व पंचायत समितियों के प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। जिनमें पंचायत समिति अध्यक्ष के रुप में झुंझुनूं से ओमप्रकाश जांगिड़, चिड़ावा से राधेश्याम सुखाड़िया, सूरजगढ़ से राजेंद्र शर्मा काजड़ा, बुहाना से नंदकिशोर धूलवा, सिंघाना से महेंद्र लूनिया मोई, खेतड़ी से रामानंद शर्मा शिमला, उदयपुरवाटी से मदनलाल भांवरिया पचलंगी, नवलगढ़ से कजोड़मल बसावा व अलसीसर से चन्दगीराम चाहर को समिति के पंचायत समिति अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है। वहीं नगरपालिका क्षेत्र झुंझुनूं से एडवोकेट अशोक शर्मा, नवलगढ़ से एडवोकेट तरुण मिंतर, बगड़ से अनुज शर्मा, चिड़ावा मुकेश सैनी, मुकुंदगढ़ आदित्यनारायण सुरोलिया, खेतड़ी प्रदीप सुरोलिया, पिलानी बाबूलाल घोघलिया, मंडावा गोविंद जोशी, बिसाऊ से अनिल कलावटिया, उदयपुरवाटी से प्रेमलता शर्मा व गुढ़ा से दयाशंकर केडिया, सिंघाना से नरेश चौधरी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर अपने-अपने क्षेत्र में नई कार्यकारिणी का गठन कर उपभोक्ता हितों के लिए कार्य करने व उपभोक्ताओं के अधिकारो से आम जन को अवगत करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन













