गणगौर पूजन के लिए कुम्हार के घर से मिट्टी लाई नवविवाहिताएं

0
3

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
होली से शुरू हुआ बास्योड़ा के बाद प्रदेश सहित शेखावाटी क्षेत्र में इन दिनों गणगौर पर्व परवान चढ़ा हुआ है। राजस्थानी लोकगीतों के साथ नवविवाहिताओं और युवतियों ने बुधवार को गणगौर का निर्माण किया। झुंझुनूं शहर के फौज के मौहल्ले में नवविवाहिता युवतियां कुम्हार के घर से मिट्टी लाकर ईसर (शिवजी) और गौरी (पार्वती) की प्रतिमा बनाई। राजस्थानी वेशभूषा में सजी-धजी नवविवाहिता युवतियां ‘म्हारे दादोजी र मांडी गणगौर…, दादसरा घड़ायो रंगरो झूमकड़ो… सहित कई राजस्थानी लोक
गीतों के शोभायात्रा निकाली। नवविवाहिता खुशबू और अंजली ने बताया कि 16-18 दिन तक चलने वाले इस पर्व में युवतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नवविवाहिताएं सुहाग की दीघार्यु और कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना के लिए पूजा करती है। शहर के फौज का मौहल्ला में खुशबू, अंजली, भूमिका, स्नेहा, रेखा, ज्योति, प्रमिला, मंजू, रेखा एवं मनोरी इत्यादि ने गणगौर की स्थापना की।

चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में

गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here