जनता की प्यास बुझाने को सांसद ओला का बड़ा फैसला

0
37

सांसद कोटे से साढ़े आठ लाख स्वीकृत, खेतड़ी रोड पॉवर हाउस के सामने बनेगा नया ट्यूबवैल

चिड़ावा I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कस्बे के खेतड़ी रोड स्थित पॉवर हाउस के सामने रहने वाले लोगों के लिए लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र ओला ने अपने सांसद कोटे से साढ़े आठ लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। इस राशि से क्षेत्र में नया ट्यूबवैल बनाया जाएगा, जिससे आसपास के मोहल्लों में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।नगर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कपिल भगेरिया और युवा नेता बृजेश पूनियां ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र का पुराना ट्यूबवैल खराब होने के बाद से ही स्थानीय लोग गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे थे। इस समस्या को लेकर सांसद ओला लगातार प्रयासरत थे। पहले उन्होंने साढ़े छह लाख रुपये की स्वीकृति दिलवाई थी, लेकिन जलदाय विभाग के नियमों और तकनीकी प्रक्रिया के अनुसार ट्यूबवैल निर्माण के लिए साढ़े आठ लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई।जैसे ही यह स्थिति सांसद ओला के संज्ञान में लाई गई, उन्होंने तत्काल निर्णय लेते हुए अपने सांसद कोटे से पूरी राशि स्वीकृत करने का पत्र संबंधित अधिकारियों को भेज दिया। अब सरकारी प्रक्रिया पूरी होते ही ट्यूबवैल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।युवा नेताओं ने बताया कि इस स्वीकृति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। हालांकि कुछ लोग बिना तथ्य के राजनीतिक लाभ लेने के लिए तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इस ट्यूबवैल के लिए पूरी राशि सांसद ओला ने अपने सांसद कोटे से उपलब्ध करवाई है।सांसद ओला ने स्पष्ट कहा है कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और यदि इस कार्य को पूरा करने के लिए भविष्य में अतिरिक्त राशि की आवश्यकता पड़ेगी तो वे इसके लिए भी तैयार हैं। जल्द ही क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद ओला से मिलकर इस जनहितकारी निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त करेगा। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होते ही खेतड़ी रोड पॉवर हाउस के सामने नया ट्यूबवैल बनने का कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

चूरू के 6 खिलाड़ियों को मिली इंटरनेशनल ब्लैक बेल्ट | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया सम्मान

चूरू में इफ्तार का आयोजन | रोजेदारों ने की देश में शांति और खुशहाली की दुआ

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here