झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
स्थानीय सैन छात्रावास में होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुकेश हर्षवाल बांसुरी वादक म्यूजिकल पार्टी मंडली द्वारा बांसुरी वादन के साथ चंग पर अनेक प्रकार की मनमोहक धमाल सुनने को मिली। इस माधुरी बांसुरी ताल सुनने से समाज झूम उठा। महिलाओं के भागीदारी भी संपन्न हुई। साथ में पूर्व पार्षद मंजू चौहान ने महिला दिवस पर सबको शुभकामनाएं दी। इस अवसर फूलों की होली खोली गई। डॉ. बीएल वर्मा ने अपने उद्घबोधन में कहा कि हम सब सजग बने रहे वर्तमान में एकल परिवार को बढ़ावा देने के विरोध में आवाज उठाई कि हमें संयुक्त परिवार ही अपनाना चाहिए। इससे संबल मिलता है और युवा वर्ग की भागीदारी निश्चित करने का आग्रह किया। साथ में समाज को विभिन्न प्रकार के सामाजिक दृष्टिकोण से जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं जिलाध्यक्ष महेश महेश वर्मा कालीपहाड़ी ने कहा कि समाज में सभी बंधु एक रहे हम सब अपने सामाजिक कार्य में रुचि लेकर बढ़ चढ़कर के भाग लेना आवश्यक है। सब को समाज में सहयोग देना चाहिए चाहे वह किसी भी प्रकार से दे। इससे तरक्की की राहों में अग्रसर रहेगा। इस अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध वकील खूबीलाल धर्मपत्नी के साथ उपस्थित गौरवमयी रही। उन्होंने बताया कि हमारा वंश विशाल एवं गरिमामय रहा है। पूर्वजों ने राज किया है। एक दूसरे के कम आने वाले हैं। सभी समाज में काम आने सहयोगी प्रवृत्ति का अपना समाज है। इस अवसर पर रामनिवास कालोया ने आय—व्यय का ब्यौरा समाज को पढ़कर सुनाया। समाज के अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति इसमें रही। जिसमें मुकेश हर्षवाल, डॉ. बीएल वर्मा, महेश कालीपहाड़ी, करणलाल नरहड़, पारस एडवोकेट, राजेंद्र सैन, अशोक, सुभाष गोठड़िया, कालूराम गोठड़िया, किरोड़ी सैन एवं दूर दराज के गांव सहित कई गणमान्यजन मौजूद थे।













