झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षु महिला अध्यापिकाओं के लिए विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली को सीओ स्काउट महेश कालावत एवं सेवानिवृत सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान प्रशिक्षु छात्रा अध्यापिकाएं फूल नहीं चिंगारी है यह भारत के नारी है। भारत मां का जय घोष करते हुए और कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाते हुए रैली का आयोजन किया। रैली स्काउट खेल मैदान से प्रारंभ होकर कारूंडिया रोड, कुमावत बस्ती, बापू बस्ती, मोरारका कॉलेज होते हुए स्काउट कार्यालय पहुंची। जहां पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए सीओ स्काउट कालावत ने कहा की नारी अबला नहीं, नारी सबला है। उन्हें अपनी शक्तियों, अधिकारों को पहचान कर आगे बढ़ना है। भारतीय संस्कृति में नारी का विशिष्ट स्थान है। इस अवसर पर पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, स्काउट प्रभारी विजय गर्वा, गाइड प्रभारी रेणु कुमारी सहित राजस्थान शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय गणपति नगर झुंझुनूं की सैंकड़ों छात्रा अध्यापिकाएं उपस्थित उपस्थिति रही।
चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत
रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ
चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी
















