चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भाजपा नेता राजेश दहिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। जयपुर में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान राजेश दहिया ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी सभी प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजेश दहिया ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं। बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का पर्व है। ऐसे आयोजनों से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।















