मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चूरू आगमन को लेकर तैयारियां तेज

0
5

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर ढोल-ताशों और पुष्प वर्षा से होगा स्वागत, बैठक में कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां

चूरू। 8 मार्च को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चूरू आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री सैनिक प्रदर्शनी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चूरू आएंगे। इस दौरान सुबह 9 बजे पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर उनका ढोल-ताशों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करें। उन्होंने कहा कि चूरू अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और शेखावाटी की पारंपरिक शैली में प्रसिद्ध चंग मंडलियों की धुनों के बीच पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण करेंगे।बैठक में विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़ ने कहा कि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के स्वागत और अभिनंदन के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।बैठक को एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया और नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, मोहनलाल गढ़वाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी

ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान तीन दिवसीय भंडारे की शुरुआत | जरूरतमंदों को कराया जाएगा भोजन

रतननगर में निःशुल्क मिर्गी निदान शिविर | 520 मरीजों का इलाज, 31 वर्षों से जारी सेवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here