पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों का काफिला, 51 किलो की माला से होगा स्वागत
चूरू। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के लाडनूं आगमन पर स्वागत के लिए चूरू से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए। नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों का काफिला लाडनूं के लिए रवाना हुआ।इस अवसर पर महनसरिया ने बताया कि लाडनूं पहुंचने पर सचिन पायलट का 51 किलो की माला पहनाकर तथा साफा और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में पायलट के आगमन को लेकर विशेष उत्साह है।बताया जा रहा है कि सचिन पायलट विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लाडनूं आ रहे हैं। इसी अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख प्रतिनिधि मोहनलाल आर्य, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया, छात्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरपत रोलन, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सरवन बसेर, ओम बाकोलिया, कालूराम महर्षि, पूर्व पार्षद सलीम पी.ए., जिला परिषद के पूर्व सदस्य किसनाराम बाबल, शेषराम कारेंल, शर्मिला भाकर, लक्ष्मण सिंह न्योल, इदरीश खान मलावण सहित सैकड़ों कांग्रेसजन महनसरिया के साथ रवाना हुए।













