सुजानगढ़ के पीसीबी स्कूल में आयोजित समारोह में कथक दर्शन चेरिटेबल ट्रस्ट करेगा सम्मान
सुजानगढ़। स्थानीय पीसीबी स्कूल के प्रांगण में 11 मार्च को आयोजित होने वाले समारोह में दी यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा को “पंडित सुंदरलाल गंगानी चंद्रकला सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कथक दर्शन चेरिटेबल ट्रस्ट, बड़ोदरा के तत्वावधान में आयोजित होगा।कार्यक्रम के सूत्रधार एवं देश के प्रसिद्ध कथक गुरु पंडित जगदीश गंगानी ने बताया कि गिरधर शर्मा लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।यह सम्मान देश के अग्रणी कथक नृत्याचार्य और गांव बड़ाबर के मूल निवासी पंडित सुंदरलाल गंगानी तथा उनकी धर्मपत्नी चंद्रकला गंगानी की स्मृति में दिया जाता है। सम्मान स्वरूप गिरधर शर्मा को मानपत्र, शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट किए जाएंगे।कार्यक्रम के संयोजक प्राचार्य रणवीर सिंह महरिया होंगे, जबकि संयोजन का दायित्व साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा को सौंपा गया है। समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।














