लोकार्पण से पहले छऊ-बुगाला सड़क नवीनीकरण की मांग

0
2
Screenshot

कोलसिया । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बुगाला गांव में 19 मार्च को प्रस्तावित म्यूजियम के लोकार्पण समारोह से पहले ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से छऊ–बुगाला सड़क के नवीनीकरण की मांग तेज कर दी है। कैप्टन महेश बुगालिया, नंदकिशोर स्वामी व ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क मुख्य मार्ग होने के बावजूद लंबे समय से जर्जर हालत में है। जिससे आमजन के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी डामर परत और धूलभरी सतह के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। अब गांव में म्यूजियम का लोकार्पण समारोह प्रस्तावित है और बड़ी संख्या में अतिथि व श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में सड़क की खराब हालत गांव की छवि पर असर डाल सकती है। ग्रामीणों ने विधायक विक्रम सिंह जाखल, प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की है कि समारोह से पहले सड़क का त्वरित निरीक्षण कर मरम्मत व डामरीकरण कार्य कराया जाए। उनका कहना है कि सड़क सुधरने से न केवल आयोजन सफल होगा। बल्कि भविष्य में आवागमन भी सुगम हो सकेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाएगा। ताकि म्यूजियम लोकार्पण समारोह से पहले गांव की तस्वीर बदली नजर आए।

रतननगर में निःशुल्क मिर्गी निदान शिविर | 520 मरीजों का इलाज, 31 वर्षों से जारी सेवा

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here