झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
लॉयंस क्लब झुंझुनूं के तत्वावधान में एक मार्च रविवार को पंसारी लॉयंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनूं में स्वर्गीय एमजेएफ लॉयन डॉ. सलाउद्दीन चौपदार की पुण्य समृति में उनके सुपुत्र लॉयन महबूब दीवान चोपदार एवं उनके परिवारजन के आर्थिक सौजन्य से आयोजित किया गया। मधुमेह चिकित्सा शिविर में आए हुए सभी रोगियों की बीपी शुगर की निशुल्क जांच की गई। मधुमेह चिकित्सा शिविर में परामर्शकर्ता लॉयन डॉ. एनएस नरूका के परामर्श पर 54 रोगियों का पंजीयन कर उन्हें एक माह की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लॉयन डॉ. देवेंद्रसिंह शेखावत, रीजन चेयरपर्सन लॉयन डॉ. एनएस नरूका, सचिव लॉयन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लॉयन भागीरथप्रसाद जांगिड़, एमजेएफ लॉयन रघुनाथप्रसाद पोद्दार, लॉयन रतनलाल शर्मा, लॉयन राजेश अग्रवाल, लॉयन महिपालसिंह, लॉयन मांगीलाल वर्मा, लॉयन प्रमोद तुलस्यान सहित अन्य जन उपस्थित रहे। मधुमेह चिकित्सा शिविर के संयोजक लॉयन महिपालसिंह एवं मधुमेह चिकित्सा शिविर के संयोजक लॉयन मांगीलाल वर्मा थे।












