जय पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में किया शानदार प्रदर्शन

0
3

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एआईएसएसईई) 2026 के परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए गए हैं। इस परीक्षा में जिला मुख्यालय के जीत नगर स्थित जय पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान और अखिल भारतीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। कक्षा 6 की परीक्षा में स्कूल की छात्रा निधिका ने राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 77वां रैंक हासिल किया और 300 अंकों में से 286 अंक प्राप्त किए। यह उपलब्धि स्कूल और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इसी कक्षा में अनिल ने राजस्थान में 106वां रैंक प्राप्त किया और 270 अंक हासिल किए। वहीं, पीयूष ने राजस्थान में 128वां रैंक हासिल किया तथा 264 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा दक्ष और भव्य ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल मेरिट सूची में चयन सुनिश्चित किया है। कक्षा 9 की परीक्षा में स्कूल के छात्र दीपांशु ने अखिल भारतीय मेरिट में 971वां रैंक प्राप्त किया और 400 अंकों में से 336 अंक हासिल किए। साथ ही कपिल और दुष्यंत ने भी अखिल भारतीय सैनिक स्कूल मेरिट में सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के चेयरमेन उमेश कुमार कस्वां, वाइस चेयरपर्सन अंजू कस्वां व एकेडमिक डायरेक्टर कैलाशचंद्र भालोठिया ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। ये छात्र देश की सेवा के लिए तैयार हो रहे हैं और सैनिक स्कूलों में प्रवेश पाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। स्कूल परिवार ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं और आगामी चरणों (मेडिकल परीक्षा एवं काउंसलिंग) में सफलता की कामना की है।

अब डिजिटल हो गई है होली | Ravi Dadhich on Holi | पहले जैसी होली कब लौटेगी?

चूरू की होली: वो हुड़दंग, वो मोहल्ला और वो अपनापन – अब कहाँ? | Riazat Khan Exclusive Interview

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here