लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा होली महोत्सव आयोजित

0
4

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा झुंझुनूं स्थित श्री लक्ष्मी नाथ पाठशाला पुराना पोस्ट ऑफिस में चतुर्थ होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने फूलों से होली खेलकर उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। झुंझुनूं प्रभारी मनोज कुमार गनोलिया ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस होली महोत्सव में शहर की महिलाओं ने फूलों से होली खेली तथा होली के धमाल गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को कार्यक्रम समाप्ति पर फलाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्यारसीकुमारी सबल, वीना रानी, प्रिया गहन, ममता कुमावत, सोनू कुमावत, संजू कुमावत, कौशल्या कुमावत, कविता रोलन, कौशल्या देवी, किरण मेघवाल, सुरेश सीमार, नरोत्तम डूलगच, प्रदीप डूलगच, राजेंद्र कुमार कानोडिया, विनोद कुमार बाकोलिया सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

अब डिजिटल हो गई है होली | Ravi Dadhich on Holi | पहले जैसी होली कब लौटेगी?

चूरू की होली: वो हुड़दंग, वो मोहल्ला और वो अपनापन – अब कहाँ? | Riazat Khan Exclusive Interview

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here