सर्वाइकल कैंसर से बचाने में कारगर है एचपीवी
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत देश प्रदेश के साथ जिले शनिवार को की गई। पहले दिन जिले बनाए गए 13 स्थानों बनाए गए सत्र में 53 लड़कियों को टीके लगाए गए।। इस विशेष टीकाकरण अभियान का प्रदेशव्यापी शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर से किया गया। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई है। जो अब रूटीन टीकाकरण अभियान के तहत आगामी समय में संचालित रहेगा। जिसमें एचपीवी का टीका 14 से 15 साल की आयु की बालिकाओं को लगाया जाएगा। आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह ने बताया कि जिले में अभी 10 हजार वैक्सीन आ चुकी हैं। जिलेभर की सरकारी निजी स्कूलों सहित चिह्नित कर 14 हजार बच्चियों को इस वैक्सीन के लिए चिह्नित किया गया है। डॉ. दयानंद सिंह ने बताया कि यह बहुमूल्य वैक्सीन सरकार निशुल्क उपलब्ध करवा रही हैं। जो सर्वाइकल कैंसर को रोकने में कारगर है। ये टीके सीएचसी, उप जिला एवं जिला अस्पताल में लगाए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अधिक संस्थानों पर सत्र आयोजित किए जा सकेंगे। शोध के अनुसार सर्वाइकल कैंसर के हर साल 80 हजार नए मामले सामने आते हैं और 42 हजार से ज्यादा महिलाओं की मौत हो जाती है। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) महिलाओं बढ़ती समस्या है। एचपीवी वैक्सीन भविष्य में कैंसर से बचाव के लिए सबसे अच्छा उपाय है। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वो अपनी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका अवश्य लगवाए।












