22 मार्च को जयपुर में 19 वा गौड़ ब्राह्मण समाज का विवाह परिचय सम्मेलन, आवेदन की अंतिम तिथि सात मार्च

0
5

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा 19वां युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन आगामी 22 मार्च को सुबह 10:15 बजे जयपुर के विद्याधर नगर सेक्टर-4 में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन समाज के युवाओं के लिए वैवाहिक परिचय का एक सशक्त एवं सुव्यवस्थित मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार हरितवाल करेंगे। जबकि आयोजन के मुख्य संयोजक विजय कुमार बसोतिया होंगे। प्रदेश स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं संपर्क की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगिया एवं प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप जोशी को सौंपी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर आवेदन कार्य के लिए जिलाध्यक्ष पवन शर्मा देवराला व जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के सदस्य जिलेभर में जनसंपर्क कर आवेदन पत्र वितरित करने एवं जमा करने का कार्य कर रहे हैं। आवेदन फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि सात मार्च तक है। सम्मेलन के माध्यम से अभिभावकों को अपने योग्य पुत्र-पुत्रियों के लिए श्रेष्ठ जीवनसाथी चयन का सुव्यवस्थित अवसर मिलेगा। महमिया ने बताया कि इसे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।

अब डिजिटल हो गई है होली | Ravi Dadhich on Holi | पहले जैसी होली कब लौटेगी?

चूरू की होली: वो हुड़दंग, वो मोहल्ला और वो अपनापन – अब कहाँ? | Riazat Khan Exclusive Interview

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here