सफलता के सितारे लौटे अपने आंगन, आईएएस राकेश ख्यालिया ने दी प्रेरक सीख

0
4

डूंडलोद । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद में रविवार को एलुमनाई मीट 2026 गरिमामय वातावरण और उत्साह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लेकर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र एवं आईएएस अधिकारी राकेश ख्यालिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कार ही उनकी सफलता की नींव रहे हैं। कार्यक्रम में डॉक्टर, इंजीनियर, न्यायाधीश तथा विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। पूर्व छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ पुरानी स्मृतियों को ताज़ा किया और विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं तथा उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

अब डिजिटल हो गई है होली | Ravi Dadhich on Holi | पहले जैसी होली कब लौटेगी?

चूरू की होली: वो हुड़दंग, वो मोहल्ला और वो अपनापन – अब कहाँ? | Riazat Khan Exclusive Interview

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here