झुंझुनूं रोडवेज बस में महिला का मंगलसूत्र गायब

0
2

संदिग्ध लड़की पर तोड़ने का आरोप, जांच के दौरान हंगामा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
होली के त्योहार को देखते हुए बसों में बढ़ती भीड़ के बीच वारदातों का सिलसिला भी सामने आने लगा है। शुक्रवार को झुंझुनूं रोडवेज बस डिपो में एक महिला का मंगलसूत्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। जानकारी के अनुसार धनूरी निवासी महिला अपनी सास के साथ बीडीके अस्पताल में दवा लेने आई थी। महिला का आरोप है कि वह जब वापिस गांव जाने के लिए राजगढ़ जाने वाली बस में चढी तो एक संदिग्ध लड़की उसके पास खड़ी थी और उसी ने उसका मंगलसूत्र तोड़ लिया। महिला ने जब शक के आधार पर लड़की की जांच करने का प्रयास किया तो वह और उसकी मां भड़क गई। दोनों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड पुलिस चौकी पर उस समय ताला लगा मिला। काफी देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।महिला पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध लड़की की तलाशी ली तथा बस की भी जांच की। लेकिन मंगलसूत्र बरामद नहीं हुआ। मारपीट की घटना को देखते हुए पुलिस ने लड़की और उसकी मां को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। गिरफ्तार मां बेटी चूरू जिले के हमीरवास थाना इलाके की रहने वाली है। मामले में पीड़ित पक्ष ने भी लिखित रिपोर्ट दी है। आपको बता दें कि होली के त्योहार के चलते बसों में अधिक भीड़ होने के कारण इस प्रकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here