नगरश्री में फागोत्सव की धूम: लोकगीतों की स्वर लहरियों पर झूमे श्रोता, खेली फूलों की होली

0
36

स्व. सुबोध कुमार अग्रवाल व स्व. रिद्धकरण मोटेका की स्मृति में आयोजन, वयोवृद्ध कलाकार डॉ. मोतीलाल सोनी की अध्यक्षता में सजी रंगारंग संध्या

चूरू। लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर श्री में गुरुवार को फागोत्सव महोत्सव खूब जमा। नगर श्री सचिव श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को नगर श्री ट्रस्ट के संस्थापक स्व. सुबोध कुमार अग्रवाल व स्व. रिद्धकरण मोटेका की स्मृति में गींदड़ के वयोवृद्ध कलाकार डॉ. मोतीलाल सोनी की अध्यक्षता व रमाकांत भाऊवाला के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राकेश दाधीच ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। नीरज गौड़ व विनोद औझा ने बोल-बोल म्हारी जीवण जेवड़ी… व मेंहदी गीत, हनुमान आदित्य ने रामू चनणा के गीतां ने खूब समां बांधा। रास बिहारी पार्टी के गायक कलाकार राकेश दाधीच, विपिन दाधीच, उमेश दाधीच, हितेश कौशल, सुनील भाऊवाला व पंकज ने एक से बढ़कर एक होली के धमाल की प्रस्तुति दी। इस दौरान कठै सूं आई सूंठ, कठै से आयो जीरो, बीरा म्हानै पीवरिये पहुंचा दे रे…, मीठो मीठो बोलो रे पपईया…, कुरजा ए म्हारो भंवर मिला दे रेकृसहित अनेक लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां से कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। वयोवृद्ध कलाकार डॉ. मोतीलाल सोनी, हरिसिंह, रूघाराम मांझू के साथ युवा व बच्चें भी थिरकने को मजबूर हो गये। कार्यक्रम में ढ़फ, ढ़ोलक, पेड आरगन की सुमधुर सामंजस्य के साथ उपस्थित श्रोताओं ने फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। रमाकांत भाऊवाला ने सुबोध कुमार अग्रवाल द्वारा रचित प्रसिद्ध गीत बटाउड़ो सुनाकर खूब वाह-वाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. कमल सिंह कोठारी ने किया।

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here