झुंझुनूं जिले के रोवर्स रेंजर्स किया इंडो पाक बॉर्डर विजिट
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय डेजर्ट ट्रेकिंग के तीसरे दिन शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्काउट गाइड संगठन के राज्य सचिव डॉ. पीसी जैन जैसलमेर धरा पर पधारे और शिविर की व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपस्थित संभागी रोवर्स रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि जैसलमेर की धरा ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक एवं जैव विविधता से परिपूर्ण है। साथ ही यहां का सामरिक महत्व देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। डॉ. पीसी जैन ने इस अवसर पर रोवर्स रेंजर्स से आह्वान किया कि उन्हें अपने जीवन में सादगी, सच्चाई, देशभक्ति, त्याग, बलिदान की भावना को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र के लिए सुनागरिक बनना है। इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त राजस्थान जयपुर पूरन सिंह शेखावत ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस शिविर में राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलों से 174 रोवर्स रेंजर्स, यूनिट लीडर एवं पदाधिकारी जैसलमेर की जैव विविधता, प्रकृति अध्ययन, सामरिक महत्व, ऐतिहासिक एवं पौराणिक जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ यहां के लोगों का रहन सहन,विरासत, खान-पान, संस्कृति एवं डेजर्ट में अपने आप को एडजस्ट करने की विभिन्न विधा सीख रहे है। इस डेजर्ट ट्रेकिंग में झुंझुनूं जिले से मोरारका गवर्नमेंट कॉलेज झुंझुनूं के रोहित मील, इंद्रमणी कॉलेज पिलानी के राकेश कटेवा व पंकज सैनी तथा रोवर लीडर विक्की कुमार एवं एसएनएमटी गर्ल्स कॉलेज झुंझुनूं की रेंजर निप्पी राठौड़, खुशबू शेखावत, झुंझुनू स्काउट सी ओ महेश कालावत के नेतृत्व में सहभागिता कर रहे हैं।
दर्शनीय स्थलों का किया अवलोकन
सीओ स्काउट झुंझुनूं महेश कालावत ने बताया कि डेजर्ट ट्रेकिंग के तृतीय दिवस रोवर्स रेंजर्स के ट्रेकिंग शिविर को राज्य सचिव डॉ. पीसी जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोवर्स रेंजर्स ने घंटियाली माता, विश्व प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर एवं इंडो पाक बॉर्डर तथा सामरिक महत्व से परिपूर्ण लोंगेवाला का भ्रमण कर यहां महत्वता के बारे में जाना। इंडो पाक बॉर्डर पर रोवर्स रेंजर्स ने भारत माता के गगन भेदी नारे से आकाश को गुंजायमान कर दिया और राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की शपथ ली।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि रात्रि शिविर ज्वाल (सांस्कृतिक कार्यक्रम) में झुंझुनूं जिले के रोवर्स रेंजर्स ने एक से बढ़कर एक राजस्थानी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति, देश भक्ति से ओत प्रोत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राज्य सचिव डॉ. पीसी जैन, राज्य संगठन आयुक्त पूरनसिंह शेखावत, सहायक राज्य संगठन आयुक्त जोधपुर छतरसिंह पीडीयार, सीओ गाइड अलवर कल्पना शर्मा, सीओ स्काउट झुंझुनूं महेश कालावत, सीओ स्काउट डूंगरपुर भाविक सुथार, सीओ गाइड जैसलमेर कृतिका पाराशर, जैसलमेर के वरिष्ठ स्काउट पदाधिकारी मुकेश हर्ष सहित, स्काउट मास्टर राजेश कुमार भूरेश, भूपेंद्र, डॉ. नारायणसिंह राव, डॉ. करनजीत कौर, हेमलता, पूजा चौधरी, प्रियंका चौधरी, विक्की कुमार, विक्की सैनी, मोहसिन खान, राधा मीणा, अजय सैनी, अजय यादव, सूरज संतोष, मनराज गुर्जर, अतुल कुमार सहित रोवर रेंजर उपस्थित रहे।
चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview
परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन
स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर
चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान












