झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
हाल के दिनों में बीकानेर श्रीडूंगरपुर थाना क्षेत्र के गांव कुपलासर के राजकीय विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता (कार्यवाहक प्रधानाचार्य) किशनाराम क़ायल का एक युवक ने विद्यालय में घुसकर कर लाठी से हाथ पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। उक्त घटना के विरोध में डाइट में व्याख्याताओं एवं वरिष्ठ व्याख्याताओं ने काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज करवाया। व्याख्याता प्रमेंद्र कुल्हार ने बताया कि बीकानेर जिले में कार्यरत व्याख्याता किशनाराम कायल के साथ घटित हुई मारपीट की इस प्रकार की घटना से पूरे जिले के शिक्षकों एवं व्याख्याताओं में भयंकर आक्रोश है। इस घटना के विरोध में जिलेभर के व्याख्याताओं ने काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध दर्ज करवाया है। साथ ही सरकार से आह्वान किया है कि इस घटना के लिए दोषी अपराधी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए तुरंत सजा दिलाए और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए टीचर प्रोटेक्शन एक्ट बनाया जाए।
व्याख्याता अजय प्रेमी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे कुंपालसर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र सोहनराम स्कूल में जाति प्रमाण पत्र के फॉर्म पर साइन करवाने आया था। लेकिन फॉर्म अधूरा ही था। पूरी जानकारी भरने के लिए कहने पर आरोपी भड़क गया। इस पर गाली-गलौज करते हुए पहले चाय की भगोनी प्रिंसिपल के ऊपर फेंक दी। फिर प्रिंसिपल पर लाठी से हमला कर दिया। इससे कार्यवाहक प्रिंसिपल किशनाराम क़ायल के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उक्त घटना के बाद पूरे राजस्थान के विद्यालयों में स्थिति तनावपूर्ण रही। इस घटना के कारण पूरे जिले सहित राजस्थान के शिक्षकों में भयंकर आक्रोश है। शिक्षक संगठनों ने विरोध जताते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्कूल परिसर में इस तरह की घटना चिंता का विषय है। काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज करवाने वालों में डाइट प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया, सीमा सूरा, दामोदर जांगिड़, प्रतिभा न्यौला, राजबाला ढाका, श्रीराम, जयप्रकाश, मनोज, शशिकांत, गजेंद्र, प्रियंका, विधि, विनिता, अंजू सैनी, राकेश झाझड़िया, शिल्पा, संगीता उपस्थित रहे।
चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview
परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन
स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर
चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान













